
नई दिल्ली। देश की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है। बिहार, यूपी, असम और गुजरात में लाखों लोग बाढ़ के प्रकोप में है। बिहार में अब तक 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं, गुजरात में 200 से ज्यादा लोग और असम में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है। मरने वालों की आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन अब भी राहत कार्य जारी है। यूपी के गोंडा, बाराबंकी, गोरखपुर में कई नदियों का जलस्तर बढऩे की वजह से ये हालात पैदा हुए हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सूखे के हालात हैं। सावन के महीने में भी बहुत कम बारिश हुई। भादों में भीषण पड़ रही है।