
पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार उच्च स्तरों पर बने हुए हैं। शनिवार को पेट्रोल 16 से 17 पैसे और डीजल 21 से 23 पैसे तक महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 78.68 रुपए और डीजल 70.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चार महानगरों में मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा 86.09 रुपए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने और रुपए में गिरावट की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। नए रेट सुबह 6 बजे से लागू हो जाते हैं।