दिल्ली में लगातार चौथे दिन बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 80.50 रु. पर पहुंचा तो डीजल 72.61 रु…

तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाईं। रविवार को पेट्रोल दिल्ली में 12 पैसे महंगा होकर 80.50 रुपए पर पहुंच गया। मुंबई में 12 पैसे की बढ़ोतरी के साथ एक लीटर पेट्रोल 87.89 रुपए का हो गया। चार दिन में एक रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में डीजल 10 पैसे महंगा होकर 72.61 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। तेल कीमतों में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले, 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन कीमतें बढ़ी थीं।

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) रविवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 80.38 80.50 12 पैसे
मुंबई 87.77 87.89 12 पैसे
कोलकाता 83.27 83.39 12 पैसे
चेन्नई 83.56 83.66 10 पैसे

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) रविवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 72.51 72. 61 10 पैसे
मुंबई 76.98 77.09 11 पैसे
कोलकाता 75.36 75.46 10 पैसे
चेन्नई 76.66 75.75 09 पैसे

15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को अब जीएसटी के दायरे में लाना जरूरी हो चुका है। ऐसा नहीं होने से देश को करीब 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से कीमतें कम नहीं होंगी।

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कल प्रदर्शन : तेल कीमतें बढ़ाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राकांपा, द्रमुक और अन्ना द्रमुक देशभर में प्रदर्शन करेंगी। वहीं, लेफ्ट पार्टियों ने भी इसी दिन महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर बंद बुलाया है। मुंबई में शिवसेना ने पोस्टर लगाकर मोदी सरकार पर तंज कसा।

 

News Source – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *