
चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 11 दिसंबर को किया जाएगा। अभी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में टीआरएस सत्ता में थी। वहां विधानसभा भंग हो चुकी है।
मध्यप्रदेश और मिजोरम
नोटिफिकेशन : 2 नवंबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 9 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 12 नवंबर
नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 14 नवंबर
वोटिंग : 28 नवंबर
राजस्थान और तेलंगाना
नोटिफिकेशन : 12 नवंबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 19 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 20 नवंबर
नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 22 नवंबर
वोटिंग : 7 दिसंबर
छत्तीसगढ़ का पहला चरण (इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान होगा)
नोटिफिकेशन : 16 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 23 अक्टूबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 24 अक्टूबर
नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 26 अक्टूबर
वोटिंग : 12 नवंबर
कुल सीटें : 18
छत्तीसगढ़ का दूसरा चरण
कुल सीटें : 72
नोटिफिकेशन : 26 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 2 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 3 नवंबर
नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 5 नवंबर
वोटिंग : 20 नवंबर
किस राज्य में कब खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
छत्तीसगढ़ : 5 जनवरी 2019
मध्यप्रदेश : 7 जनवरी 2019
राजस्थान : 20 जनवरी 2019
मिजोरम : 15 दिसंबर 2018
हलफनामे के नियमों में बदलाव : मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के हलफनामे के नियमों में भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को उन विज्ञापनों के बारे में बताना होगा जो उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के संदर्भ में मीडिया में प्रकाशित कराए हैं।
कांग्रेस का आरोप : कांग्रेस ने अजमेर में शनिवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की वजह से चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वक्त बदलने का आरोप लगाया। हालांकि, आयोग ने इसे खारिज कर दिया। पहले खबरें थीं कि आयोग दोपहर 12:30 बजे कॉन्फ्रेंस करेगा। बाद में वक्त बदलकर इसे तीन बजे किया गया।
पांचों राज्यों में 83 लोकसभा सीटें; भाजपा के पास 60, कांग्रेस के पास 9
मध्यप्रदेश : कुल 29 लोकसभा सीटें। इनमें से भाजपा के पास 26 और कांग्रेस के पास 3 सीटें।
छत्तीसगढ़ : कुल 11 सीटें। भाजपा के पास 10, कांग्रेस के पास 1 सीट।
राजस्थान : कुल 25 सीटें। भाजपा के पास 23, कांग्रेस के पास 2 सीटें।
मिजोरम : एक लोकसभा सीट जो कांग्रेस पास।
तेलंगाना : कुल 17 लोकसभा सीटें। टीआरएस के पास 11, भाजपा के पास 1, कांग्रेस के पास 2, तेदेपा के पास 1 और 2 अन्य के पास।
सत्ता के दावेदार
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री रमन सिंह, अजीत जोगी, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव
राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, अशोक गेहलोत, सचिन पायलट
हर जगह प्रचार के 3 ही चेहरे : नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी
2014 में तेलंगाना की स्थिति
दल | विधानसभा सीटें | लोकसभा
सीटें |
टीआरएस | 63 | 11 |
कांग्रेस | 21 | 02 |
तेदेपा | 15 | 01 |
भाजपा | 05 | 01 |
अन्य | 15 | 02 |
कुल | 119 | 17 |
2013 में मिजोरम विधानसभा की स्थिति
दल | सीटें |
कांग्रेस | 34 |
एमएनएफ | 05 |
अन्य | 01 |
कुल | 40 |