
बिजनौर (चिंगारी)। 74वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की रक्षा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीदों को याद किया तथा देश की प्रगति में योगदान करने वालों का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि तमाम कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली। संविधान को भारत की आत्मा बताते हुए उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आहवान किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को सम्मानित किया गया।