नये यूपी को स्थापित करने में भूमिका निभायें प्रदेशवासी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लखनऊ’ (एजेंसी /चिंगारी)। भारत ने 175 वर्ष में बहुत लंबी दूरी तय की है। यह पर्व और त्यौहार हमको चिंतन और मनन करने का अवसर प्रदान करता है। पूरे प्रदेशवासियों से अपील है कि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करें। शासन की योजनाओं को प्रदेशवासियों तक पहुंचाने में मदद करें। एक नये यूपी को देश और दुनिया के सामने स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान को आगे बढ़ाएं। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद और किसी भी प्रकार की मत व

मजहब विभाजन जैसी विकृति मानसिकता को दूर करना है। विगत वर्षों में इसमें काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है। आज उत्तर प्रदेश बेहतरीन कानून व्यवस्था, दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में अपने आपको स्थापित करने में सफल हुआ है। इसका परिणाम उत्तर प्रदेश को निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में मिली पहचान है। आज पूरी दुनिया प्रदेश की तरफ आशावादी निगाहों से देख रही है। अब हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उसी तर्ज पर काम करना है, जैसे कानून व्यवस्था को स्थापित किया गया है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74वें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण करते हुए कहीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

भारत के महान सपूतों को नमन करने का अवसर

झंडारोहण के बाद सीएम योगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का. एक अवसर है। भारत माता के उन महान सपूतों, अमर बलदानियों और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने का अवसर है। 1950 में भारत का संविधान पूरी तरह से लागू हुआ था। इसने दुनिया के सामने लोकतंत्र की जननी और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपने संकल्पों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। देश के 74वें गणतंत्र के अवसर पर हम सभी को लोकतंत्र की भावनाओं को समझना होगा जिसके कारण पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखती है।

सुदृढ़ और गहरी हैं भारत में लोकतंत्र की जड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *