
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा किसान महिला अनुसूचित जातियों को सामाजिक विकास संभव किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अत्र योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख सहायता समूह से जोड़ा गया है। स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।